RBI ने लगातार 10वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 6.5 फीसदी बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार प्रमुख ऋण दर रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर कायम रख कर आम जनता के चहरों पर मुसकुराहट ला दी है. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “मौद्रिक नीति समिति ने बहुमत से रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया…”
#WATCH मुंबई | RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “…मौद्रिक नीति समिति ने बहुमत से रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया…”
(सोर्स – RBI/YouTube) pic.twitter.com/MKrM4DLMT6
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2024
बता दें कि तीन RBI तथा तीन बाहरी सदस्यों वाली MPC ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने के लिए 5:1 से मतदान किया. जिसके बाद बहुमत के दौर पर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार प्रमुख ऋण दर रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर कायम रखा. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा, “वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद मौद्रिक नीति महंगाई को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने में सफल रही है…”
शक्तिकांत दास ने आगे कहा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रुख को बदलकर तटस्थ करने का निर्णय किया. गौरतलब है कि RBI ने प्रमुख ऋण दरों में अंतिम बार बदलाव फरवरी 2023 में किया था.





