भारत

मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्रीमंडल तक पाकिस्तान की धमकी भरी कॉल पहुंच गई है. दरअसल मोदी सरकार में मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से धमकी मिली है. दरअसल यह धमकी गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल करके दिया गया है.

 

कॉल करने वाले ने पहले पूछा कि तुम कहां हो. इसके बाद किसी के गिरफ्तारी के संबंध में बात की और तब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अमरेंद्र कुमार अमर को अंजाम भुगतने की धमकी दी.

 

दरअसल, अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से वॉट्सऐप कॉल किया गया था. फोन करने वाले ने गिरिराज सिंह के बारे में अपशब्द कहे. उनके हालिया बयानों को लेकर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इस मामले में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

बता दें कि, अमरेंद्र कुमार को शुक्रवार सुबह 11:28 बजे वॉट्सऐप कॉल आई थी. इसके बाद उन्होंने बेगूसराय के DM और SP को इसकी लिखित शिकायत की है. अमरेंद्र कुमार अमर 2019 से 2024 के चुनाव तक गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे हैं. फिलहाल, वे BJP के खगड़िया जिला प्रभारी हैं. साथ ही भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल सदस्य भी हैं. बेगूसराय हेड क्वार्टर DSP ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर ने नगर थाने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अमर के मुताबिक, उन्हें गुरुवार को वॉट्सऐप पर कॉल आई थी, जिसमें गिरिराज सिंह और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने कहा- “तुम दोनों का बहुत बुरा हश्र होगा. अंजाम भुगतने को तैयार रहो.”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button