Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: क्या लगा था कहानी खत्म हो गई…? भूल भुलैया 3 का टीज़र रिलीज

क्या लगा था कहानी खत्म हो गई… भूल भुलैया 3 का टीजर आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया. भूल भुलैया 3 का यह टीजर रोमंच से भरपूर है. टीजर से पता चलता है कि इस बार इस फिल्म में भूल भुलैया 1 में सबको डराने और चौकाने वाली मंजुलिका यानि विद्या बालन की वापसी हो रही है. वहीं इसके साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं.
टी सीरीज ने फिल्म का टीजर यूट्यूब पर जारी किया जिसमें विद्या बालन, कार्तिक आर्यन और तृप्ति डमरी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म के तीसरे पार्ट में विद्या बालन की एक बार फिर मंजुलिका के रूप में वापसी हो रही है!
भूल भुलैया के तीसरे पार्ट के साथ, अनीस बज्मी निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं और विद्या बालन भी 2007 में पहले पार्ट में अपनी उपस्थिति के बाद अब इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रही हैं. गौरतलब है कि पहले पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अहम भूमिका निभाई थी.
टीजर की शुरूआत कार्तिक आर्यन की आवाज से होती है जहां वह कहते हुए सुनाई देते है कि, क्या लगा कहानी खत्म हो गई? दरवाजे तो बंद होते ही हैं ताकी एक दिन फिर से खुल सके. और फिर एंट्री होती है विद्या बालन की जो कि मंजुलिका के रोल में दिखाई दे रही हैं, टीजर में विद्या का राजगद्दी उठाने वाला सीन आपको भूल भुलैया पार्ट वन की याद दिलाएगा. कार्तिक को रुह बाबा के अवतार में देख सकते हैं, जो कहते हैं बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है.
बता दें कि अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म इस साल दिवाली 2024 पर रिलीज होगी. जिसके चलते रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 की भिडंत हो सकती है.






Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
आखिरकार — भूल भुलैया 3 रिलीज़ हो गई! कार्तिक आर्यन यहाँ बेहद बहुमुखी लग रहे हैं। यह देखने के लिए बेताब हूँ कि वे डराने और हँसाने में कितना माहिर हैं। ओपनिंग वीकेंड कौन देख रहा है? Filmywap भी देखें। कृपया मेरा कमेंट न हटाएँ।
a likely danger from long term use of steroids includes
References:
anabolic and hyperbolic are the two main types of steroids.,
https://gitlab.innive.com,