फैक्ट चेक: बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हुई हत्या में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुई खबर

फैक्ट चेक: बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हुई हत्या में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुई खबर
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, पोस्ट में एक युवती की तस्वीर शेयर कर बताया गया है कि तस्वीर में दिख रही युवती कोई और नहीं बल्कि बेंगलुरु की महालक्ष्मी है जिसकी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक मुस्लिम शख्स अशरफ ने हिन्दू समुदाय की युवती के 30 टुकड़े कर के हत्या की है।
फेसबुक पर वायरल पोस्ट शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अशरफ ने किए महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरु हत्याकांड की खौफनाक सच्चाई आई सामने। पति से महालक्ष्मी का चलता था झगड़ा ,जिसका फायदा मोहम्मद अशरफ ने उठाया। बेंगलुरु के एक फ्लैट में 29 वर्षीय महालक्ष्मी की जघन्य हत्या ने हिलाकर रख दिया है। महालक्ष्मी का शव 30 टुकड़ों में पाया गया, जो मानवता को झकझोर देने वाला अपराध है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा सांप्रदायिक दावा फर्जी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पोस्ट की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर सितंबर 26, 2024 की वेबसाइट इस मामले से संबंधित एक लेख मिला।

लेख के मुताबिक यहाँ जानकारी दी गयी है कि बंगलूरू में महालक्ष्मी हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुक्ति राजन प्रताप रे ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि बंगलूरू में शनिवार (21 सितंबर) को एक भयावह हत्याकांड का मामला सामने आया। जहां विनायक लेआउट इलाके में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि उनके शरीर के 50 से ज्यादा टुकड़े कर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर भरे हुए मिले थे।
लेख के मुताबिक News 18 की वेबसाइट पर इस मामले से संबंधित एक लेख मिला। जिसे सितंबर 27,2024 को प्रकाशित किया गया है। यहाँ जानकारी दी गयी है कि बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या का मामला एक प्रेम कहानी के एकतरफा अंत का नतीजा है। लेख के मुताबिक बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या मुक्ति रंजन रॉय ने की। उसने पहले शव के 59 टुकड़े किए और फिर उसे फ्रिज में भर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मुक्ति रंजन रॉय बेंगलुरु से फरार हो गया।

वायरल पोस्ट में युवती की हत्या करने वाले आरोपी का नाम अशरफ बताते हुए मुस्लिम बताया जा रहा है, लेकिन पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि बेंगलुरु में महालक्ष्मी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का नाम मुक्ति राजन प्रताप रे है, जिसने बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।






I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.
I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others. 👉 Watch Live Tv online in HD. Stream breaking news, sports, and top shows anytime, anywhere with fast and reliable live streaming.