ताज़ा खबरें

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की दोनों की संपत्ति

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की दोनों की संपत्ति

यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘वन्यजीव मामले’ में PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत दोनों की प्रॉपर्टी जब्ती की है। इस दौरान करीब 52.49 लाख रुपये की संपत्तियां अनंतिम रूप से कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियां उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कृषि भूमि और राहुल यादव उर्फ ​​फाजिलपुरिया, एल्विश यादव और स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक बैलेंस के रूप में हैं।

जांच एजेंसी ने ये प्रॉपर्टी यूपी-हरियाणा में अटैच की है। बता दें कि ED एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है और दोनो से लंबी पूछताछ भी कर चुकी है। बता दें कि एल्विश ने कथित तौर पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई किया था। इसके लिए जो पैसे मिले थे, उनके लेनदेन से संबंधित मामले में एल्विश और बाकी लोगों से ED ने पूछताछ की थी, जिसके बाद इनकी प्रॉपर्टी की जब्ती की कार्रवाई की गई है.

ED की जांच में पता चला है कि राहुल यादव उर्फ ​​फाजिलपुरिया और एल्विश यादव ने अवैध रूप से संरक्षित प्रजाति के सांपों, इगुआना जैसे विदेशी जानवरों का इस्तेमाल कमर्शियल म्यूजिक वीडियो और व्लॉग बनाने में किया था, जिसका उद्देश्य फॉलोअर्स बढ़ाना और पैसे कमाना था। आगे की जांच से पता चला है कि ये म्यूजिक वीडियो स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए थे और फिर वीडियो को राजस्व उत्पन्न करने के लिए यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।

ED ने इस गतिविधि से जुड़ी अपराध की आय की पहचान की है और राहुल यादव उर्फ ​​फाजिलपुरिया, एल्विश यादव और स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित चल और अचल दोनों संपत्तियों को जब्त कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button