मुंबई में हो रही है मूसलाधार बारिश, स्कूल-कॉलेज हुए बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में हो रही है मूसलाधार बारिश, स्कूल-कॉलेज हुए बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम जैसी स्थिति बन गयी है, जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते लोकल ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं। बता दें कि आज यानी गुरुवार को भी मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है।
#WATCH महाराष्ट्र: वीडियो मुंबई में बांद्रा रिक्लेमेशन से है, कल हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति देखी गई।
IMD के अनुसार, मुंबई में आज ‘भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने’ की संभावना है। pic.twitter.com/uCpYxjAISn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2024
ऐसे में मुंबई और पड़ोसी शहरों में IMD ने अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार शाम को मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम 5.30 बजे जारी नवीनतम चेतावनी में IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके अनुसार यहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई के कई इलाकों में दोपहर से ही बारिश हो रही है।
मुंबई में हो रही जोरदार बारिश के चलते जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही BMC प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। बता दें कि मुंबई में लगातार भारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
गौरतलब है कि अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं। शाम 5.30 बजे जारी चेतावनी में, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए पालघर के लिए रेड अलर्ट और ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के कुर्ला, चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली, ब्रीच कैंडी और कुछ अन्य इलाकों में भारी जलभराव की जानकारी मिली है।





