
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना ने यूटर्न ले लिया है. कंगना ने विडियो जारी कर कहा, कि मेरी बात से अगर किसी को निराशा हुई है तो मुझे खेद है. बता दें कि कंगना रनौत ने खत्म किए जा चुके तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग की थी जिसके बाद से सभी किसान आक्रोश में आ गए थे, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी कंगना के बयान से पल्ला झाड़ लिया था.
कंगना ने आज करीब 1 मिनट का वीडियो जारी किया जिसमें कंगना ने मांफी मानगते हुए कहा, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए. मेरे इस बयान से कई लोग निराश और हताश हैं. जब किसान कानून प्रस्तावित किया गया था, तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस ले लिया और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम उनके शब्दों की गरिमा का सम्मान करें. मुझे भी यह ध्यान रखना होगा कि मैं अब कलाकार नहीं हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरी राय मेरी अपनी राय न होकर पार्टी का रुख होनी चाहिए. इसलिए अगर मेरी बातों और मेरी सोच से किसी को निराशा हुई है तो मुझे खेद रहेगा और मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.”
#WATCH भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे इस बयान से कई लोग निराश और हताश हैं। pic.twitter.com/tSBmJ5suHS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 25, 2024
बता दें कि कंगना ने मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कृषि कानूनों को लेकर यह कहते हुए बयान दिया था कि उनकी बात पर विवाद हो सकता है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने कंगना की इस बात को पकड़ लिया और भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी.





