ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ख़ारिज की सीएम सिद्धारमैया की याचिका, मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

कर्नाटक हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा चुनौती दी गई याचिका को खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कथित MUDA घोटाले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय की नागप्रसन्ना पीठ ने यह फैसला सुनाया है… पूरी खबर पढ़ें

 

भारत वापस लौटने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

भारत वापस लौटने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। सोमवार को हुई मुलाकात की पहल जेलेंस्की की तरफ से की गई थी। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की को बताया कि युद्ध को लेकर कई देशों के नेताओं से बातचीत हुई है और सबका मानना है कि युद्ध खत्म होना चाहिए। रूस-यूक्रेन के बीच शांति बहाली को लेकर पीएम मोदी पुतिन और बाइडन समेत… पूरी खबर पढ़ें

 

पश्चिम बंगाल: अलीपुरद्वार डिवीजन में न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे 5 डिब्बे

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहाँ न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया है और आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। अलीपुरद्वार के DRM समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मरम्मत का काम जारी है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: पिता और पुत्री की शादी की जानकारी का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कथित तौर पर एक नवविवाहित दंपत्ति का है, जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने से कम उम्र वाली एक युवती से शादी की है। वीडियो में गौर किया जा सकता है कि शख्स मुस्लिम हैं, जबकि युवती दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती है। वीडियो में युवती को फूलों की माला पहने देखा जा सकता है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button