ताज़ा खबरें

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच हो सकती है जंग, ‘हिजबुल्लाह को करेंगे खत्म’- इजराइल ने किया ऐलान

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच हो सकती है जंग, ‘हिजबुल्लाह को करेंगे खत्म’- इजराइल ने किया ऐलान

 

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। बीते शुक्रवार को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 100 ज्यादा रॉकेट हमले किए। इसके जवाब में इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहीम अकील मारा गया।

बता दें कि इब्राहीम अकील हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर था। वह हिजबुल्लाह के राडवान यूनिट का कमांडर था। राडवान यूनिट हिजबुल्लाह की सबसे प्रमुख यूनिट मानी जाती है। इजराइल सेना के मुताबिक, इब्राहीम अकील इजराइल पर 7 अक्टूबर जैसे हमले की योजना बना रहा था। उसे 1983 में बेरुत में अमेरिकी दूतावास पर हमले का आरोपी भी माना जाता है, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर एकसाथ कई रॉकेट दागे थे और हमला कर इजराइली क्षेत्र में घुसकर हमला कर दिया था।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष को लेकर अमेरिकी अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई काफी बढ़ जाएगी, जिससे संभावित रूप से दोनों के बीच युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिकी अधिकारी लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि इजरायल और हिजबुल्लाह दोनों युद्ध से बचना चाहते हैं। लेकिन इस सप्ताह लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के लगातार हमलों के बाद तनाव चरम पर है।

इजरायल ने अमेरिका को अपना लक्ष्य बताया है कि आखिर वह हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई क्यों कर रहा है। इजरायल ने बताया है कि वह सैन्य कार्रवाई के जरिए हिजबुल्लाह पर राजनयिक समाधान पर सहमत होने का दबाव बना रहा है। ऐसा इसलिए ताकि हिजबुल्लाह हमास के समर्थन में सभी कार्रवाई रोक दे और लेबनान सीमा से लगे उत्तरी इजरायल में लोग अपने घरों में फिर लौट जाएं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button