India vs Bangladesh Test Day 2: टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश की आधी टीम पहुंची पवेलियन

India vs Bangladesh Test Day 2: चेन्नई टेस्ट मैच में दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने अपनी पहली पारी में बांग्लादेश के सामने 376 रनों का लक्ष्य रखा वहां अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाती नजर आई. लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 26 रन था.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. लंच तक तीन विकेट खोने के बाद दुबारा मैदान पर उतरे बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. भारत ने लंच के बार 2 विकेट लेकर अपनी स्थिती मजबूत कर ली. बांग्लादेश का स्कोर इस वक्त 53-5 हो चुका है.

बांग्लादेश ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 376 रन पर ऑलआउट कर दिया है. भारत की पारी मैच के मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में सिमटी. भारत ने मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 339 रन बनाए थे. दूसरे दिन भारत ने 37 रन जोड़कर अपने बाकी विकेट गंवा दिए. रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 113 रन की पार खेली. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने पांच विकेट लिए.





