ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: कटड़ा और श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जम्मू कश्मीर: कटड़ा और श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं बीते दिन पहले चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं। इस दौरान कुल 61.11% प्रतिशत मतदान हुए हैं। राज्य में करीब 10 वर्षों के बाद चुनाव हो रहे हैं। चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में पीएम मोदी भी जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं वह आज यानी गुरुवार को श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले वह माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे

जम्मू संभाग में सशक्त भाजपा ने इस समय कश्मीर की गुरेज, करनाह, शोपियां, हब्बाकदल व पहलगाम विधानसभा सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। कश्मीर में भाजपा के 19 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को ईवीएम में बंद हो गया है। अब प्रधानमंत्री श्रीनगर में अपनी महारैली से दूसरे व तीसरे चरण में पार्टी के 11 उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग मांगेंगे।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत बुधवार को प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को कटड़ा पहुंचेंगे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेज व पंडाल बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री के गुजरने वाले काफिले के मार्ग पर एसपीजी कमांडो ने रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास बने हेलिपैड से लेकर स्टेडियम में बने पंडाल तक तैयारियों को पुख्ता किया गया।

बता दें कि कश्मीर में भाजपा का मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 हटने के बाद क्षेत्र में विकास में तेजी व पर्यटन में भारी वृद्धि है। क्षेत्र में पथराव, हड़तालें बंद होने के साथ देशविरोधी गतिविधियों पर लगी रोक भी भाजपा के मुख्य मुद्दे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री श्रीनगर रैली से उन राजनीतिक पार्टियों पर भी प्रहार करेंगे जो इस समय 370 को बहाल करने के दावे कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का संदेश कश्मीर के हर कोने तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने हर संभव प्रबंध किए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button