भारत

74 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए. राष्ट्रपति और बीजेपी के शीर्ष नेता उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं.

 

इस खास दिन पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने प्रधानमंत्री को बधाई दी, उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है. मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे  अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें.

इसी के साथ पीएम के इस खास दिन पर उन्हें कई दिग्गज राजनैतिक लोगों की ओर से ढ़ेर सारी बधाइयां मिलीं

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए इसे “लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा” बताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, राष्ट्रसेवा व जन-जन के उत्थान को समर्पित, ‘अंत्योदय’ के मंत्र को साकार करने में प्रतिक्षण समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ. आपके नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास का हमारा ध्येय साकार स्वरूप प्राप्त कर रहा है. ‘विकसित भारत निर्माण’ का लक्ष्य जन-जन का संकल्प बना है. आपका नेतृत्व व मार्गदर्शन हम कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा है.

ईश्वर से आपके सुदीर्घ जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ. स्वस्तिकामनाएं!

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button