ताज़ा खबरें

क्या होता है मेडिकल टूरिज्म? जानें कौन से स्थान पर है भारत

क्या होता है मेडिकल टूरिज्म? जानें कौन से स्थान पर है भारत

 

ग्लोबलाइजेशन और टेक्निकल प्रोग्रेस के साथ मेडिकल टूरिज्म यानी चिकित्सा पर्यटन ने भी हालिया दिनों में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। चिकित्सा पर्यटन, जिसे अंग्रेजी में ‘Medical Tourism’ कहा जाता है, एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें लोग एक देश से दूसरे देश यात्रा करके चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करते हैं।

 क्या है Medical Tourism?

मेडिकल टूरिस्म से मतलब उन यात्राओं से है जो लोग उच्च गुणवत्ता की मेडिकल सेवाओं, सस्ती लागत, या विशेष प्रकार की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक देश से दूसरे देश जाते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे कि कॉस्मेटिक सर्जरी, डेंटल मेडशल केयर, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, और अन्य प्रकार की सर्जरी शामिल हो सकती हैं।

Medical Tourism का मुख्य लाभ

  1. कम लागत: कई बार, विदेशी देशों में मेडिकल सेवाएं अपने देश की तुलना में काफी सस्ती होती हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज सस्ती दरों पर मिल सकता है।
  2. उच्च गुणवत्ता: कुछ देशों में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होती हैं। ये देश अक्सर एडवांस्ड मेडिकल तकनीकों और अनुभवी डॉक्टर्स के लिए जाने जाते हैं।
  3. कम प्रतीक्षा समय: कुछ उपचारों के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि की समस्या को हल करने के लिए लोग विदेशी चिकित्सा सेवाओं की ओर रुख करते हैं, जहां जल्दी इलाज मिल सकता है।
  4. पर्यटन अवसर: चिकित्सा उपचार के साथ-साथ, मरीज नई जगहों की यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं। इससे उन्हें एक सांस्कृतिक अनुभव मिलता है और उनकी रिकवरी के दौरान उन्हें मनोबल बढ़ाने का मौका मिलता है।

मेडिकल टूरिज्म की प्रक्रिया

चिकित्सा पर्यटन की योजना बनाते समय, सबसे पहले आपको विभिन्न देशों और उनकी चिकित्सा सुविधाओं का अध्ययन करना चाहिए। इसके बाद, डॉक्टर से परामर्श करना और चिकित्सा समन्वयक से संपर्क करना महत्वपूर्ण होता है। ये समन्वयक आपकी यात्रा, चिकित्सा रिकॉर्ड, और फॉलो-अप देखभाल का प्रबंधन करते हैं।

भारत और मेडिकल टूरिज्म 

भारत, चिकित्सा पर्यटन के प्रमुख देशों में से एक है। यहाँ विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कॉस्मेटिक सर्जरी, हृदय सर्जरी, और डेंटल केयर शामिल हैं। भारतीय अस्पतालों में एडवांस्ड तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों के साथ-साथ सस्ती लागत की पेशकश की जाती है, जो विदेशियों को आकर्षित करती है।

भारत का मेडिकल टूरिज्म 10वें स्थान पर 

कोविड के बाद से मेडिकल टूरिज्म इंडेक्स (MTI) में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर रहा। यह रैंकिंग 46 देशों में से थी। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसने मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी) करने के उद्देश्य से इच्छुक ऐसे लोगों के लिए भारत का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है, जो भारतीय चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार का लाभ उठाना चाहते हैं। यह पोर्टल अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा यात्रियों की भारत में यात्रा की जानकारी और रोगी के आने-जाने के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में सहायता करता है। इस पोर्टल को वेब-लिंक https://healinindia.gov.in/ द्वारा संचालित किया जा सकता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत सरकार ने चिकित्सीय उपचार सेवा का लाभ उठाने की इच्छा रखने वाले विदेशी नागरिकों को भारत आने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 167 देशों के नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा/ई-मेडिकल अटेंडेंट वीजा सुविधा का विस्तार किया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button