बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसे मिली जगह

नई दिल्ली: इसी महीने की 19 तारीख से शुरू हो रही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत तैयार है. दो टेस्ट की सीरीज के शुरुआती मुकाबले के लिए भातीय टीम के 16 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम में एक लंबे ब्रेक के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी हुई है. वहीं युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने भी अपनी जगह को बरकरार रखा है. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी और इसके लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा.
🚨 NEWS 🚨- Team India’s squad for the 1st Test of the IDFC FIRST Bank Test series against Bangladesh announced.
Rohit Sharma (C), Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, KL Rahul, Sarfaraz Khan, Rishabh Pant (WK), Dhruv Jurel (WK), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep… pic.twitter.com/pQn7Ll7k3X
— BCCI (@BCCI) September 8, 2024
टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल





