पेरिस में ओलंपिक भारत ने रचा इतिहास, प्रवीण कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरुष ऊंची कूद में जीता गोल्ड

पेरिस में ओलंपिक भारत ने रचा इतिहास, प्रवीण कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरुष ऊंची कूद में जीता गोल्ड
पेरिस में हो रहे पैरा ओलंपिक में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर भारत को गोल्ड मैडल दिलाया है। प्रवीण ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।
GOLD 🥇 No. 6 for India 🇮🇳
Praveen Kumar wins gold medal in the Men’s High Jump T64 Finals with a best jump of 2.08m 💥#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India @IndiaSports @ParalympicIndia @PCI_IN_Official @Media_SAI @AkashvaniAIR… pic.twitter.com/gAhww5HNzB
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 6, 2024
भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है। भारत के खाते में अब तक नौ रजत और 11 कांस्य भी आ चुके हैं। प्रवीण का यह पैरालंपिक में लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.07 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत पदक जीता था। उत्तर प्रदेश के नोएडा के 21 वर्षीय प्रवीण मरियप्पन थंगवेलु के बाद पैरालंपिक में पुरुष ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पैरा एथलीट हैं। अमेरिका के डेरेक लोसिडेंट ने 2.06 मीटर के साथ रजत और उजबेकिस्तान के तेमरबेक जियाजोव ने 2.03 मीटर की जम्प के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही प्रवीण कुमार ऐसे तीसरे भारतीय ऊंची कूद खिलाड़ी बने जिन्होंने पेरिस में पदक जीता है। उनसे पहले शरद कुमार ने रजत पदक जीता था, जबकि मरियप्पन ने पुरुष टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बता दें कि पहली बार भारत ने पैरालंपिक गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 5 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।





