ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पात्र जारी, बुजुर्ग महिला को हर साल 18,000 रुपये व दो LPG सिलेंडर देने का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पात्र जारी, बुजुर्ग महिला को हर साल 18,000 रुपये व दो LPG सिलेंडर देने का ऐलान

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर पहुंचकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने जम्म्मू कश्मीर की जनता से कई वादे किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है, ये कभी भी लौटकर नहीं आ सकता। क्योंकि यही वो विचारधारा थी जिसने युवाओं के हाथ में पत्थर थमाए। बता दें कि जम्मू कश्मीर में कुल 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं आज पूरे देश को स्पष्ट करना चाहता हूं कि धारा 370 इतिहास बन चुकी है ये कभी नहीं लौट कर आ सकती और हम इसे आने भी नहीं देंगे क्योंकि 370 ही वो कड़ी थी जो कश्मीर में युवाओं को हाथ में हथियार और पत्थर पकड़ाती थी और अलगाववाद की विचारधारा ही युवाओं को विकास की जगह आतंकवाद के रास्ते पर शिफ्ट करती थी..”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

वह बोले ” 2014 तक जम्मू-कश्मीर पर हमेशा आतंकवाद और अलगाववाद की परछाईं रही। विभिन्न राज्य और गैर-राज्य कर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे और सभी सरकारों ने एक प्रकार से तुष्टिकरण की पॉलिस्टिक्स से जम्मू-कश्मीर को डील किया। जब भी जम्मू-कश्मीर का इतिहास लिखा जाएगा, 2014 के बाद के ये दस साल राज्य के लिए स्वर्णिम काल के रूप में चिह्नित किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि, ” आजादी के समय से ही हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का ये भूभाग बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आजादी के समय से ही हमने इस भूभाग को हमेशा भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए। पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक ये पूरा संघर्ष पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया क्योंकि हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है और रहेगा..”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ” पहले यहां डेमोक्रेसी तीन परिवारों में ही सीमित होकर रह गई थी। ना पंचायत चुनाव होते थे, ना तहसील पंचायतें बनती थी, ना जिला पंचायतें होती थीं। भाजपा की सरकार ने ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत और नगर पालिका का चुनाव कराकर पंचायती राज को बहाल करने का काम किया है और लोकतंत्र को प्रस्थापित किया है।”

अमित शाह ने कहा कि, “अभी मैंने NC का घोषणा पत्र देखा मुझे तो आश्चर्य हुआ और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय दल मौन समर्थन करती है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप देश और जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने स्पष्ट करिए, आपके मौन धारण करने से कुछ नहीं होगा। क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडा साथ कांग्रेस पार्टी सहमत है या नहीं? आप हां या ना में जवाब दीजिए…मैं आपको बता दूं वह पूर्ण सहमत है… क्या आप फिर से 370 वापस लाना चाहते हैं…”

वह बोले कि, “राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु तीन क्षेत्रीय विकास बोर्ड की स्थापना की जाएगी, साथ ही जम्मू में SEZ के रूप में IT हब की, उधमपुर में फार्मास्युटिकल पार्क एवं किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क की स्थापना की जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमने तय किया है कि हम हर परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को हर साल 18,000 रुपये देने के लिए ‘मां सम्मान योजना’ लाएंगे… हम उज्ज्वला योजना के तहत प्रति वर्ष दो मुफ्त सिलेंडर देंगे। प्रगति शिक्षा योजना के तहत, हम कॉलेज के छात्रों को यातायात संबंधी भत्ते के रूप में प्रति वर्ष 3,000 रुपये प्रदान करेंगे…

उन्होंने कहा कि, “प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10,000 रुपये प्रदान करेंगे एवं कृषि गतिविधियों के लिए बिजली की दरों को 50% तक कम करेंगे…विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्टर का निर्माण करते हुए सभी महत्वपूर्ण सुरंग परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएगा, 10,000 किमी नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू करेंगे। सभी के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने हेतु आयुष्मान भारत सेहत योजना के 5 लाख रुपये के कवरेज के अतिरिक्त 2 लाख रुपये प्रदान करेंगे। एक शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे एवं आतंकवाद और अलगाववाद का पूर्णतः सफाया करेंगे।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button