ताज़ा खबरें

‘अगर बंगाल जला तो असम समेत यूपी-बिहार भी जलेंगे- पीएम मोदी को सीएम ममता ने दी चेतावनी

‘अगर बंगाल जला तो असम समेत यूपी-बिहार भी जलेंगे- पीएम मोदी को सीएम ममता ने दी चेतावनी

 

कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और भाजपा द्वारा बुलाए गए बंगाल बंद के बाद राज्य में बवाल मच गया है। इस बीच सूबे की मुखिया ममता बनर्जी द्वारा दिए गए एक बयान से सियासत और भी गर्मा गयी है। जहां भारतीय जनता पार्टी एक तरफ सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है वहीं सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, “कुछ लोगों को लग रहा है कि ये बांग्लादेश है… मुझे बांग्लादेश पसंद है, वहां के लोग हमारी तरह बात करते हैं. बांग्लादेश और बंगाल की संस्कृति एक है, लेकिन ये याद रखिएगा बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश. मोदी बाबू आप अपनी पार्टी को कहकर जो आग लगवा रहे हैं. याद रखिएगा अगर बंगाल में आग लगाएंगे तो असम भी चुप नहीं बैठेगा. पूर्वोत्तर राज्य भी नहीं थमेंगे… ना उत्तर प्रदेश, ना बिहार और नही ओडिशा थमेगा. दिल्ली भी शांत नहीं बैठेगा…. आपकी कुर्सी हिला कर रख देंगे.”

ममता बनर्जी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का दिन उन महिलाओं को समर्पित जिन्हें अत्याचार सहना पड़ा है। खास तौर पर आरजी कर वाली बेटी के लिए। ममता ने कहा कि बीजेपी ने आज बंद बुलाया है। बीजेपी वास्तविक आंदोलन पर पानी डाल रही है। षड्यंत्र करके बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

ममता बनर्जी ने देश की एजेंसियों को केंद्र सरकार का दास कहा है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई सब दलदास हैं। मैंने कभी ऐसी केन्द्र सरकार नहीं देखी। ममता ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की बेटियों को आज भी इंसाफ का इंतजार है। असम में तो उन्होंने एनकाउंटर करके मार दिया। मणिपुर आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित एक सभा में इन बातों को कहा है। जिसके बाद बंगाल में राजनीति का माहौल गरमा गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button