फैक्ट चेक: गुजरात नहीं बल्कि महाराष्ट्र में टूटी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है क्लेम

फैक्ट चेक: गुजरात नहीं बल्कि महाराष्ट्र में टूटी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है क्लेम
सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे एक वीडियो में छत्रपति शिवाजी की एक क्षतिग्रस्त प्रतिमा दिखाई दे रही है। इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गुजरात में भारी बारिश और तेज तूफान के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज की नव निर्मित प्रतिमा गिर गई।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि “गुजरात में तेज बारिश और तेज आंधी के चलते आज ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की प्रतिमा आज ढह गई! जो 4 दिसंबर, 2023 को उद्घाटन की गई थी! Heavy Rainfall in Gujarat,Ahmedabad. उद्घाटन में कौन कौन नज़र आ रहे हैं।” गुजरात में भारी बारिश से नुकसान की खबरें चिंताजनक हैं। कई जिलों में बारिश के हाईलाइट जारी किए गए है”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो गुजरात का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल की। दरअसल, वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि छत्रपति शिवाजी की यह प्रतिमा गुजरात में गिरी है। इसी बात की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल की। जहां हमने सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाती हुई एक तस्वीर The Hindu नामक वेबसाइट पर अगस्त 26, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिली, जहां जानकारी दी गयी थी कि वायरल वीडियो में दिख रही छत्रपति शिवा जी की यह प्रतिमा गुजरात नहीं बल्कि महाराष्ट्र में टूटी थी।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो के संबंध में ABP न्यूज़ की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। जहां जानकारी दी गयी है कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में 35 फ़ीट ऊंची लगी शिवाजी महाराज की मूर्ती टूट गयी। वीडियो में आगे बताया गया है कि पिछले साल दिसंबर 04, 2023 को नौसेना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस मूर्ती का अनावरण किया था। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि समुद्र के खरे पानी के चलते मूर्ती में लगा एक नटबोल्ड ख़राब हो गया था जिसके चलते मूर्ती गिर गयी।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो गुजरात का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट का है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फ़ीट ऊंची प्रतिमा टूट गयी।






hgh kaufen deutschland
References:
able2know.org