ताज़ा खबरें

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मंडरा रहा है डेंगू का खतरा, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रसार को रोकने के लिए दिए निर्देश

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मंडरा रहा है डेंगू का खतरा, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रसार को रोकने के लिए दिए निर्देश

देश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डेंगू के रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर जोर दिया है। भारद्वाज ने अधिकारीयों से पुछा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं?। सौरभ ने लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी देने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों, बस स्टॉप और अन्य सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर चेतावनी और जागरूकता संबंधी घोषणा करने का अनुरोध किया है।

एमसीडी ने इस साल डेंगू के 500 से अधिक मामलों की सूचना दी है, जबकि पिछले साल जून में 246 मामले सामने आए थे। सौऱभ भारद्वाज ने इस बात पर जोर दिया कि यह बहुत जरूरी है कि शहर के सभी सरकारी अस्पताल डेंगू के मामलों को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हों। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, ”मैंने स्वास्थ्य सचिव को एक दिन एक अस्पताल का दौरा करने कहा है ताकि यह पता चल सके कि अस्पताल में डेंगू से निपटने के लिए उपकरण हैं या नहीं.”

वहीं, आशा किरण शेल्टर होम मामले का उल्लेख करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”मंत्री बनने के बाद से मैंने 30 फीसदी रिक्तियों के संबंध में एलजी को दर्जनों पत्र लिखे हैं.” इस शेल्टर होम में जुलाई के महीने में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री सौरभ ने कहा कि जांच से यह जानकारी सामने आई कि वहां डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की कमी थी। सौरभ ने कहा कि उन नियुक्तियों की जिम्मेदारी एलजी की है।

बता दें कि तेलंगाना में डेंगू के मामलों में उछाल देखने को मिला है, जहां सिर्फ़ चार दिनों में 700 से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त तक राज्य में मामलों की संख्या 5,372 तक पहुंच गई है। 21 अगस्त को राज्य में 4,648 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच 724 मामले शामिल हैं।

बिहार भी सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है; 26 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार में डेंगू के छह नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें पटना में पाँच मामले शामिल हैं। इस साल अब तक राज्य में डेंगू के 560 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें पटना में 226 मामले शामिल हैं। पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने भी लोगों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मुफ्त में ईएलएसए परीक्षण कराने को कहा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button