KBC सीजन 16: बलिया की अलका सिंह के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब सबने खिलखिला कर दिया हंस

KBC सीजन 16: बलिया की अलका सिंह के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब, सबने खिलखिला कर दिया हंस
कौन बनेगा करोड़पति’ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी असफल नहीं होता। यह शो अपने ज्ञान और मनोरंजन से पूरे परिवार को एक साथ लाने की ताकत रखता है। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन होस्ट बनकर शानदार काम करते हैं और अपने दिलचस्प किस्सों और मेजबानी से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ ऑन एयर है। इस सीजन का पहला एपिसोड 26 अगस्त को प्रसारित हुआ, जहां शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपने हाज़िर जवाबी और मेजबानी से यह साबित कर दिया है कि वह आज भी अपने अंदाजों से दरशकों का दिल जीत सकते हैं।
दरअसल, हुआ यूँ कि इस एपिसोड में उत्तर प्रदेश के बलिया की 24 वर्षीय शाखा प्रबंधक अलका सिंह शामिल हुई थीं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और ज्ञान से लाखों रुपए जीत लिए थे, लेकिन जब उन्हें 12.5 लाख रुपये के एक पेचीदा सवाल का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे सभी दर्शक ठीके लगाकर हंसने लगे। वह सवाल के जवाब की सहायता के लिए शो के मेजबान यानि अमिताभ बच्चन से उसका उसका उत्तर पूछना चाहा, जिसपर शो के होस्ट बच्चन की ओर से दिए गए जवाब पर सब खिलखिला कर हंस दिए।
View this post on Instagram
शो में 12.5 लाख के लिए सवाल पुछा गया कि “इनमें से किस देश का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं है? इस सवाल के चार विकल्प भी दिए गए जिनमें
- ए- मॉरीशस
- बी- बारबाडोस
- सी- फिलीपींस
- डी- किरिबाती।
इस सवाल को सुनकर वह कुछ कन्फूस होगयी जिसपर उन्होंने अमिताभ बच्चन से ही पुछा कि क्या ऑप्शन ‘ए’ ही है इसका सही जवाब, तो बिग बी ने जवाब में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा- ‘ठेंगा’ बिग बी ने चुटकी लेते हुए कहा, “हमसे पूछेंगे तो हम यही जवाब देंगे, और क्या बोलेंगे?” इस पर अलका समेत सभी दर्शक हंसने लगे।
इसके बाद अलका ने डबल डिप लाइफलाइन का उपयोग करने का फैसला किया, जिससे प्रतियोगी को प्रश्न का उत्तर देने के लिए दो प्रयास करने की अनुमति मिल गई। उनका पहला अनुमान विकल्प डी: किरिबाती था, जिस पर अमिताभ बच्चन ने घोषणा की, “गलत जवाब” (गलत उत्तर)। उनका दूसरा प्रयास विकल्प ए: मॉरीशस था, लेकिन अफसोस, यह भी गलत था। सही उत्तर विकल्प बी: बारबाडोस था।
अलका, जो पहले ही 6.4 लाख रुपये सुरक्षित कर चुकी थीं, को गलत जवाबों के बाद 3.2 लाख रुपये से समझौता करना पड़ा। असफलता के बावजूद, उनका ‘बिंदास’ स्वभाव एपिसोड के मुख्य आकर्षण में से एक रहा।





