BIGG BOSS में एंट्री इन कलाकारों की सबसे बड़ी भूल, बदल के रख दी जिंदगी

बिग बॉस… टेलिविजन का मशहूर शो जिसे होस्ट करते हैं हिंदी फिल्म जगत के मशहूर एक्टर सलमान खान. यह शो अब तक कई प्रतियोगियों की जिंदगी बदल चुका है. कई कलाकारों ने अपने डूबे हुए करियर को नया चांस दिया तो कईयों को शो से बाहर निकलते ही काम मिल गया.
कहते हैं कि ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनते ही प्रतियोगियों के लिए सफलता के तमाम रास्ते खुल जाते हैं. हालांकि, सच सिर्फ इतना ही नहीं है. शो में कुछ प्रतियोगी ऐसे भी रहे हैं, जिनके लिए ‘बिग बॉस’ करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई. चलिए तो आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही प्रतियोगियों की जिनके लिए बिग बॉस में जाना रहा श्राप…
‘बिग बॉस’ के घर में मुनव्वर फारुकी से लेकर ईशा मालवीय तक कई फिल्म स्टार्स ऐसे रहे जिनकी निजी जिंदगी के राज नेशनल टीवी पर खुल पड़े. बिग बॉस के घर में इन सितारों की निजी जिंदगी के राज मेकर्स ने शो के दौरान खोल दिए थे. जिसके बाद इनमें से कई सितारों की खूब किरकिरी हुई थी.
टेलीविजन के चहेते शो ‘एफआईआर’ में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं कविता कौशिक ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बनी थीं. शो में कविता समय-समय पर अपना धाकड़ अंदाज दिखाती नजर आईं. हालांकि, कविता अपना जादू चलाने में पूरी तरह सफल नहीं हुईं. इस शो का हिस्सा बनने के बाद कविता को काम मिलना बेहद कम हो गया. कई इंटरव्यू में कविता ने ‘बिग बॉस’ को बकवास शो भी कहा.
‘बिग बॉस 13’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अभिनेता अरहान खान सीजन की हाईलाइट रहे थे. उस वक्त अरहान, शो की प्रतियोगी और जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई को डेट कर रहे थे. हालांकि, अरहान के शो में एंट्री लेने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. सलमान खान ने अरहान की शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सच को दुनिया के सामने ला दिया.
‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रहे जुबैर खान की शो के होस्ट सलमान खान से जुबानी जंग खूब सुर्खियों में रही थी. जुबैर, शो में लगातार गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे, जिसके लिए सलमान खान ने उनकी जबरदस्त क्लास लगाई थी. नतीजा यह रहा कि शो से बाहर आने के बाद जुबैर खान किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए. इतना ही नहीं जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सीधी दुश्मनी मोल ले ली थी.


‘बिग बॉस 13’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अभिनेता अरहान खान सीजन की हाईलाइट रहे थे. उस वक्त अरहान, शो की प्रतियोगी और जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई को डेट कर रहे थे. हालांकि, अरहान के शो में एंट्री लेने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. सलमान खान ने अरहान की शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सच को दुनिया के सामने ला दिया.





