ताज़ा खबरेंमौसम

राष्ट्रीय राजधानी में हुई झमाझम बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में हुई झमाझम बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

देश की राजधानी दिल्ली में इंद्रदेव मेहरबान है। मंगलवार को यहाँ भारी बारिश हुई, जिसके चलते राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए। फिलहाल बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल रही है, लेकिन कई स्थानों पर जलमाव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।  बारिश को लेकर मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा बारिश का दौर 24 अगस्त तक जारी रहेगा जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपराउला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) गोहाना, गन्नौर, मेहम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मतनहेल, झज्जर, फरुखनगर, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नूह (हरियाणा) बराउत, बागपत, खेरा, मोदीनगर, पिलाखुआ, हापुड़ (यूपी) भीवाड़ी (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही, हल्के गरज चमक के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार , उत्तराखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button