NCP नेता सुप्रिया सुले का फ़ोन हुआ हैक, ट्वीट कर कहा- “…मुझे कॉल या मैसेज न करें…”

NCP नेता सुप्रिया सुले का फ़ोन हुआ हैक, ट्वीट कर कहा- “…मुझे कॉल या मैसेज न करें…”
एनसीपी नेता सांसद सुप्रिया सुले का फोन और व्हाट्सऐप हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। जिसमें उन्होंने लोगों से उन्हें कॉल या मैसेज करने के लिए मना किया है। सांसद के इस पोस्ट की वजह बताते हुए कहा कि उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है और उन्होंने इसके लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, “मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है।” pic.twitter.com/zb1rwB83UB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2024
सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीट की सांसद हैं, उन्होंने हाल ही में एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है, कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। उन्होंने पोस्ट में बताया कि मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने सेफ्टी के लिए लोगों से ऐसी अपील की है। सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर की सांसद हैं।
गौरतलब है कि साल 2024 में उन्होंने अपनी भाभी और पवार परिवार की बहु सुनेत्रा पवार को हरा कर बारामती की सीट पर जीत हासिल की है, सुनेत्रा अजीत पवार की पत्नी हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने सुनेत्रा पवार को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था, बारामती की सीट पर सुप्रिया की चौथी जीत है। सुप्रिया सुले कई सालों से राजनीति में काम कर रही हैं. सुले ने महिलाओं और लड़कियों के लिए कई अभियान चलाए हैं।





