खेलताज़ा खबरें

IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम

IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम

 

भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी अगस्त 04 को खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के शुरुआत में श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बता दें कि श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए। कमिंडु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबरी पर है। गौरतलब है कि पहला मैच टाई रहा था।

कोलंबो में रविवार को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ने की संभावना है, लेकिन उम्मीद है कि यह मुकाबला भी कम स्कोर वाला होगा। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिन्दु हसरंगा बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण एकदिवसीय सीरीज के शेष मैच से बाहर रहेंगे। उनकी जगह जेफरी वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम लगभग अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के इस तरह के प्रदर्शन पर सवाल उठने तय हैं। हालांकि, दूसरे वनडे में भारतीय टीम अपनी गलतियों को सुधारना चाहेगी और जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। पहले मैच में स्पिनरों ने 18 में से 13 विकेट चटकाए थे, ऐसे में दूसरे मैच में इन पर नजरें रहेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button