हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तोड़ा शादी का बंधन, दोनों के बीच हुआ तलाक
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तोड़ा शादी का बंधन, दोनों के बीच हुआ तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की खबरों में पूर्ण विराम लग गया है। हार्दिक और नताशा ने गुरुवार (18 जुलाई) को तलाक की घोषणा की। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच तलाक की अटकलें चल रही थीं, जो अब सच साबित हुईं हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी।
हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है..हमने अपनी पूरी कोशिश की इस रिश्ते को बचाने के लिए और अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े।
View this post on Instagram
बता दें कि सर्बियन डांसर और एक्ट्रेस नताशा ने 31 मई, 2020 को हार्दिक से शादी की। दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा शादी की थी। हार्दिक और नताशा के अलग होने की अटकलें इस साल मई में लगना शुरू हुई, जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘पांड्या’ सरनेम हटा दिया। उसके बाद लोगों ने नोटिस किया कि दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रहे हैं और ना ही साथ नजर आ रहे हैं।





