ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Stree 2 Trailer Out: स्त्री नहीं अब सरकटा भूत बना चंदेरी के लिए आफत

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टार्र फिल्म स्त्री जिसका हम सभी को लंबे समय से इंतजार था आखिरकार आज उसका इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर यूट्यूब पर आ चुका है. चलिए देखते हैं ट्रेलर

‘स्त्री 2’ में इस बार चंदेरी में सरकटे भूत का आतंक देखने के लिए मिल रहा है. ट्रेलर की शुरुआत मजाकिया अंदाज में होती है लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ट्रेलर में काफी डरावने सीन्स देखने के लिए मिल रहे हैं. बता दें कि यूट्यूब पर जियो सिनेमा ने अपने हैंटल पर यह ट्रेलर लॉन्च किया है. गौरतलब है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

 

‘स्त्री 2’ में चंदेरी की कहानी को दिखाया गया है. एक बार फिर से लोगों में ‘स्त्री’ के लौटने की दहशत देखाई दे रही है. ‘स्त्री’ में जहां श्रद्धा कपूर को नेगेटिव भूमिका भूत के किरदार में देखा गया था. वहीं, इसके सीक्वल में अलग ही कहानी देखने के लिए मिल रही है. एक्ट्रेस ‘स्त्री’ की भूमिका में चंदेरी के लोगों की काली ताकत से रक्षा करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button