ताज़ा खबरें

दिल्ली: प्रेम नगर इलाके स्थित एक घर में लगी आग, चार की मौत

दिल्ली: प्रेम नगर इलाके स्थित एक घर में लगी आग, चार की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में स्थित एक घर में मंगलवार को भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। सुबह 3:30 बजे आग की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धुंआ सूंघने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग पहली मंजिल पर इन्वर्टर और सोफे में लगी थी, जिसके कारण चार लोग धुंए में फंस गए और दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने उन्हें घटनास्थल से निकालकर पीसीआर द्वारा अस्पताल भेजा। आरटीआर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सीएमओ डॉ. चंदन ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

मरने वालों की पहचान हीरा सिंह उम्र 48 वर्ष, नीतू सिंह (46 वर्ष) पत्नी हीरा सिंह, रोबिन पुत्र (22 वर्ष) हीरा सिंह, लक्ष्य (21 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button