ताज़ा खबरें

भूख हड़ताल पर बैठी जल मंत्री व AAP नेता आतिशी की बिगड़ी तबियत, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

 भूख हड़ताल पर बैठी जल मंत्री व AAP नेता आतिशी की बिगड़ी तबियत, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

दिल्ली के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन कर रही जल मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आज अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका शुगर लेवल बहुत नीचे गिर गया है जिसके चलते उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिरकर 43 पर आ गया और सुबह 3 बजे तक गिरकर 36 पर पहुंच गया।  AAP की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी LNJP के डॉक्टर्स ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली की मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य पर LNJP अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, “जब आतिशी को अस्पताल लाया गया, तो उनका ब्लड शुगर कम था। उनका सोडियम लेवल भी कम था। उन्हें इमरजेंसी ICU में भर्ती कराया गया है। उन्हें अभी IV फ्लूइड पर रखा गया है। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर अभी स्थिर हैं। कुछ ब्लड टेस्ट किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है।”

बता दें कि आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह मांग कर रही हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े। AAP का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। आतिशी शुक्रवार से अनशन पर हैं। उनका कहना है कि हरियाणा से दिल्ली को लगभग 110 एमजीडी कम पानी आ रहा है। इस कारण दिल्ली के लगभग 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद भी दिल्ली को पानी नहीं मिला।

इस लंबे उपवास का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है, जिससे सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के चेक-अप के बाद मंच से घोषणा की थी कि उन्हें मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है क्योंकि उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है। उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button