NEET प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR
NEET प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने केस दर्ज कर किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक CBI ने IPC की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मामला दर्ज किया। बता दें कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच CBI को सौंप दी थी।
CBI ने NEET प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में FIR दर्ज की: CBI सूत्र#CBI #NEET pic.twitter.com/eMz1Qbzo9a
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 23, 2024
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने NEET-PG प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी है। पिछले हफ्ते, सरकार ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी थी क्योंकि यह पाया गया था कि इसका प्रश्न पत्र डार्कनेट और टेलीग्राम पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया।
केंद्र ने अब अब सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को इस पद पर बिठाया है। खरोला भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध संपादक बनाया गया है और उन्हें “अगले आदेश तक” NTA के महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह कदम सरकार की तरफ से एक समिति गठित करने के कुछ घंटों बाद उठाया गया है, जो एजेंसी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें देगी। 25 जून से 27 जून तक होने वाली CSIR-UGC नेट परीक्षा को भी शुक्रवार को “लॉजिस्टिक कारणों” से स्थगित करना पड़ा और रविवार को होने वाली NEET-PG परीक्षा को शनिवार देर रात पुनर्निर्धारित किया गया।
अब सरकार ने शनिवार को NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक सहित कथित अनियमितताओं की जांच CBI को सौंप दी। एजेंसी कथित लीक की भी जांच कर रही है, जिसके कारण यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई थी। खबरों के मुताबिक NTA की तरफ से आयोजित परीक्षाओं में लीक के बार-बार लगने वाले आरोपों और छात्रों को होने वाली असुविधा के साथ-साथ उनके बीच बढ़ते गुस्से ने सिंह की स्थिति को कमजोर कर दिया था। NTA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों ने भी परीक्षा निकाय प्रमुख को हटाने के फैसले में भूमिका निभाई।





