ताज़ा खबरें

NEET-UG पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, NTA महानिदेशक को हटाया, सीबीआई को सौंपी जांच

NEET-UG पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, NTA महानिदेशक को हटाया, सीबीआई को सौंपी जांच

 

नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामलें में आलोचना झेल रही केंद्र की भाजपा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। सरकार ने राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया है। केंद्र ने NEET-UG में कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच यह फैसला लिया है। शनिवार को एक बयान में, कार्मिक मंत्रालय ने ऐलान किया कि NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर अब सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को इस पद पर बिठाया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने NEET-PG प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी है। पिछले हफ्ते, सरकार ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी थी क्योंकि यह पाया गया था कि इसका प्रश्न पत्र डार्कनेट और टेलीग्राम पर प्रसारित किया गया था।

खरोला भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध संपादक हैं और उन्हें “अगले आदेश तक” NTA के महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह कदम सरकार की तरफ से एक समिति गठित करने के कुछ घंटों बाद उठाया गया है, जो एजेंसी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें देगी। 25 जून से 27 जून तक होने वाली CSIR-UGC नेट परीक्षा को भी शुक्रवार को “लॉजिस्टिक कारणों” से स्थगित करना पड़ा और रविवार को होने वाली NEET-PG परीक्षा को शनिवार देर रात पुनर्निर्धारित किया गया।

अब सरकार ने शनिवार को NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक सहित कथित अनियमितताओं की जांच CBI को सौंप दी। एजेंसी कथित लीक की भी जांच कर रही है, जिसके कारण यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई थी। खबरों के मुताबिक NTA की तरफ से आयोजित परीक्षाओं में लीक के बार-बार लगने वाले आरोपों और छात्रों को होने वाली असुविधा के साथ-साथ उनके बीच बढ़ते गुस्से ने सिंह की स्थिति को कमजोर कर दिया था। NTA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों ने भी परीक्षा निकाय प्रमुख को हटाने के फैसले में भूमिका निभाई।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button