ताज़ा खबरें

ओडिशा: पहली बार बनी भाजपा सरकार, मोहन चरण माझी ने राज्य के 15वें सीएम के तौर पर ली शपथ

ओडिशा: पहली बार बनी भाजपा सरकार, मोहन चरण माझी ने राज्य के 15वें सीएम के तौर पर ली शपथ 

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी ने आज राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके साथ ही राज्य में दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। सीएम माझी के साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परीडा ने राज्य के डिप्टी सीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

ओडिशा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट की शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी हिस्सा लिया। वहीं शपथ समारोह में देश के अलग अलग राज्यों से कई नेताओं ने भी शिकरत की।

ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी क्रम में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा ओडिशा के सीएम मोहन माझी की कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्रियों के तौर पर शपथ ली।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button