ताज़ा खबरें

Neet 2024: नहीं हुआ परीक्षा का पेपर लीक, उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति ने कही यह बात

Neet 2024: नहीं हुआ परीक्षा का पेपर लीक, उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति ने कही यह बात

 

NEET 2024 की परीक्षाओं में हुई कथित तौर पर गड़बड़ियों के मामले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज यानी शनिवार को सफाई दी है। एनटीए के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने कहा,”हमारी समिति की बैठक हुई और उन्होंने केंद्रों और सीसीटीवी के सभी विवरणों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कुछ केंद्रों पर समय की बर्बादी हुई और छात्रों को इसके लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए…।

उन्होंने कहा कि समिति ने सोचा कि वे शिकायतों को दूर कर सकते हैं और छात्रों को मुआवजा दे सकते हैं। इसलिए कुछ छात्रों के अंक बढ़ाए गए। इसके कारण, कुछ छात्रों की चिंताएं सामने आईं क्योंकि कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और 6 उम्मीदवार टॉपर बन गए…

उन्होंने कहा कि हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया और परिणाम जारी किए। 4750 केंद्रों में से, यह समस्या 6 केंद्रों तक सीमित थी। और 24 लाख छात्रों में से केवल 1600 छात्रों को इस समस्या का सामना करना पड़ा। पूरे देश में इस परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं किया गया… कोई पेपर लीक नहीं हुआ… पूरी परीक्षा प्रक्रिया बहुत पारदर्शी रही है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि ‘गड़बड़ी का जो मामला बताया जा रहा है, वो सिर्फ 6 सेंटर्स और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है। हमने एक्सपर्ट कमेटी बनाकर समीक्षा की थी। फिर से एक नई अपर लेवल कमेटी बनाई गई है, जो पहले की कमेटी (ग्रीवांस रीड्रेसल कमेटी) की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी।’

प्रेस वार्ता में कहा गया है कि ‘यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष और अन्य शिक्षाविदों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है, जो नीट के मामले की जांच करेगी। समिति एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा।’

बता दें कि नीट परीक्षा में कथित तौर पर हुई गड़बड़ियों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने चेतावनी दी थी अगर छात्रों की परेशानी दूर नहीं की गई तो वे हड़ताल करेंगे। जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में एनटीए से कई सवाल पूछे गए थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button