ताज़ा खबरें

ताज एक्सप्रेस की दो बोगियां जलकर खाक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: तुगलकाबाद-ओखला के बीच ताज एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई. वहीं इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी की घटनास्थल पर 6 दमकल गाड़ियां भेजी गईं हैं. डीसीपी रेलवे ने बताया कि किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अपराह्न चार बजकर 24 मिनट पर ताज एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली. आग बुझाने के लिए दमकल के आठ वाहनों को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.” अधिकारी ने बताया कि अबतक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

 

आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चला है. आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी. आग लगने के कारण इस रूट पर कुछ ट्रेन की परिचालन प्रभावित हुए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button