अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 60 में से 46 तो वहीं सिक्किम में SDF को 32 में से मिली 31 सीटें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 60 में से 46 तो वहीं सिक्किम में SDF को 32 में से मिली 31 सीटें
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य के विधानसभा नतीजे अब सामने आ चुकें हैं। नतीजों के मुताबिक 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ यहाँ सरकार बनाई। भारतीय जनता पार्टी को यहाँ 60 में से 42 सीटें मिली। वहीं बात अगर 32 सीटों वाले सिक्किम राज्य की करें तो यहाँ सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीटें हांसिल की। जबकि प्रतिद्वंदी एसडीएफ सिर्फ एक सीट जीत सकी।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजभवन, इटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पेमा खांडू और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक पद पर बने रहें।
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu called on Arunachal Pradesh Governor Lt. General KT Parnaik (Retd.) at Raj Bhavan, Itanagar and tendered his resignation. The Governor has accepted the resignation and requested Pema Khandu and the Council of Ministers to continue until the new… pic.twitter.com/5LBqXaLwb8
— ANI (@ANI) June 2, 2024
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। उधर सिक्किम में जनता ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ गोले के प्रति अपार स्नेह जताते हुए उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को 32 में से 31 सीटों पर जीत दिलाई। तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है कि तमांग भाजपा के पुराने सहयोगी हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह राजग के सहयोगी बने रहेंगे।
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीतीं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 1 सीट मिली। pic.twitter.com/NGnlzXnMIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024





