अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने तो सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने तो सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लेकिन इस दौरान दोनों राज्यों में बहुमत के आंकड़ों के नतीजे खुल चुके हैं जिसके मुताबिक 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 36 सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। वहीं नौ पर अभी तक आगे है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने तीन सीटों पर फतेह हासिल की और दो सीटों पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का एक सीट पर खाता खुला है और दो पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं और एक सीट पर जीत दर्ज की है।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 14 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। मतगणना अभी भी जारी है।#ArunachalPradesh pic.twitter.com/HrJFUgjNsP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 2, 2024
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। सत्तारूढ़ भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
उधर बात अगर 32 सीटों वाले सिक्किम राज्य की करें तो यहाँ सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता बरकरार रखी है। एसकेएम ने 18 सीटें जीती हैं और 13 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता बरकरार रखी है। एसकेएम ने 18 सीटें जीती हैं और 13 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।#sikkim pic.twitter.com/0kaRduH0Fr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 2, 2024





