ताज़ा खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई INDIA गठबंधन की बैठक, राहुल गांधी, अरविन्द केजरीवाल समेत अन्य नेता हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई INDIA गठबंधन की बैठक, राहुल गांधी, अरविन्द केजरीवाल समेत अन्य नेता हुए शामिल

 

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बीच के INDIA गठबंधन ने बैठक बुलाई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी शनिवार (1 जून) को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर  कांग्रेस अध्यक्ष के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गई है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी खड़गे के आवास पहुचें हैं।

 

इस मीटिंग में आप नेता अरविंद केजरीवाल उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद होंगे। इन नेताओं के अलावा इस बैठक में एनसीपी (शरद गुट) के चीफ शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला सहित कई अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इसमें गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं आएंगी। ममता बनर्जी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इंडिया गठबंधन की इस बैठक से अनुपस्थित रह सकते हैं। हालांकि उनके स्थान पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बैठक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि इस बैठक को मिलाकर इंडिया गठबंधन की ये इस तरह की छठी बैठक होगी. इससे पहले गठबंधन के नेता चार बार पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक कर चुके हैं. इसके अलावा एक बार वर्चुअल बैठक भी हो चुकी है.

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button