ताज़ा खबरें

राजकोट अग्निकांड: गेमिंग जोन के मालिक की भी जलकर हुई मृत्यु, माँ से DNA सैंपल हुआ मैच

राजकोट अग्निकांड: गेमिंग जोन के मालिक की भी जलकर हुई मृत्यु, माँ से DNA सैंपल हुआ मैच

 

गुजरात के राजकोट अग्निकांड हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 12 बच्चें और कई अन्य शामिल थे। लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक इस हादसे में गेमिंग जोन के मालिक की भी मौत हुई है। जानकारी मिली है कि मरने वालों की सूची में गेमिंग के जोन के मालिक प्रकाश हिरन उर्फ़ जैन भी शामिल हैं।

घटनास्थल पर मिले एक शव का डीएनए सैंपल अहमदाबाद में रहने वाली जैन की माता विमला देवी के डीएनए सैंपल से मैच हुआ है। मंगलवार को इस बात का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि प्रकाश हिरन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वह पिछले 4-5 साल से राजकोट में ही रह रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ के निवेश से बने गेम जोन में 3 करोड़ रुपए लगाए थे। यानी उनकी 60% की हिस्सेदारी थी।

दरअसल, प्रकाश के भाई जितेंद्र हिरन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद प्रकाश से कोई संपर्क नहीं हो पाया, सभी फोन नंबर बंद हो गए है और प्रकाश की कार आग वाली जगह पर ही मौजूद है। जितेंद्र की अपील के बाद, परिवार से डीएनए नमूने एकत्र किए गए। डीएनए टेस्ट से पुष्टि की कि प्रकाश भी उन पीड़ितों में से था जिनके अवशेष आग के बाद पाए गए थे।

उधर, हादसे में नामजद 6 आरोपियों में से चौथे आरोपी धवल ठक्कर को गुजरात पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद वह फरार हो गया था और आबू रोड में छिपा था। इससे पहले 3 आरोपियों- युवराज सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौर को गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि शनिवार शाम 4.30 बजे राजकोट में एक टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हुई थी। कुछ लोग इस हद तक जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। शवों की पहचान के लिए 25 डीएनए सैंपल गांधीनगर भेजे गए थे। जिनकी जांच में एक DNA का सैंपल गेमिंग ज़ोन के मालिक प्रकाश हिरन की माँ से मैच हुआ।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button