रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने किया नामांकन, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी रहीं मौजूद

रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने किया नामांकन, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी रहीं मौजूद
सुबह पार्टी द्वारा लोकसभा सीट रायबरेली से नाम घोषित किए जानें के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
#WATCH रायबरेली, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद… pic.twitter.com/1e05yoPIRL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2024
गौरतलब है कि 20 साल से सोनिया गांधी इस सीट से सांसद थीं। इस बार कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस सीट से उतारा है। वहीं अमेठी में भी 20 साल बाद बदलाव हुआ और सीट से गांधी परिवार का कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया। इस साल अमेठी से केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया।
रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली के लोगों को धोखा दिया है। रायबरेली के लोगों ने सोनिया गांधी को सांसद के रूप में चुना लेकिन उन्होंने प्रियंका गांधी को सत्ता सौंप दी फिर उन्होंने केएल शर्मा को ये सौंप दिया। पिछले 10 वर्षों में न तो प्रियंका गांधी वाड्रा और न ही सोनिया गांधी रायबरेली के लोगों से मिलीं।





