ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, खदान में गिरी बस, 13 की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां मंगलवार रात आठ बजे एक बस 40 फिट गहरी खदान में गिर गयी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 लोग सवार थे जो केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं कई घायल भी हुए हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया है।

 

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में मंगलवार रात जिस बस में कर्मचारी यात्रा कर रहे थे, वह एक खदान के गड्ढे में गिर गई, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे।

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई, जब एक डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 30 से अधिक लोगों को लेकर बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई। उन्होंने कहा, शुरुआत में दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में अस्पताल में चार और लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख 

इस घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

पीएम मोदी ने किया ट्वीट 

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को बताया दुखद 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा दुःखद है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button