मौद्रिक नीति फैसलों का RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया ऐलान, रेपो रेट में नहीं हुए कोई बदलाव
मौद्रिक नीति फैसलों का RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया ऐलान, रेपो रेट में नहीं हुए कोई बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज दिवसीय एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने अपनी फरवरी की मौद्रिक नीति में इस बार भी रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा था। इसका मतलब है कि आपको ईएमआई में राहत अभी नहीं मिलेगी। आज यानी गुरुवार सुबह केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान किया ।
#WATCH मौद्रिक नीति फैसलों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ”रिजर्व बैंक ने पॉलिसी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है।” pic.twitter.com/HveS3DyOeX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
मौद्रिक नीति निर्णयों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “…स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% पर बनी हुई है और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है।”
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली RBI मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय बैंक ने लगातार 7वीं मॉनिटरी पॉलिसी बैठक में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा है। उन्होंने बताया कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए समिति में 6 में से 5 सदस्य ने रेपो रेट को स्थिर रखने के लिए मत दिया था।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोर महंगाई दर में कमी देखने को मिली है, लेकिन यह आरबीआई के तय लक्ष्य 4 फीसदी से अभी ऊपर है। इसे नियंत्रित लक्ष्य में लाना हमारी प्राथमिकता है। खाद्य महंगाई दर वित्त वर्ष 2025 के दूसरी तिमाही में यह आरबीआई के तय लक्ष्य 4 फीसदी के भीतर आने और 3.8 फीसदी पर रहने का अनुमान है।
आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2024-25 में रिटल महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। पहली तिमाही में रिटेल महंगाई 5 फीसदी से गिरकर 4.9 फीसदी हो सकता है। FY25 में देश की GDP ग्रोथ को लेकर शक्तिकांत दास ने अनुमान जताया है कि इस साल देश की जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी तक हो सकती है।





