IPL 2024खेलताज़ा खबरें

RCB vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा आज का मुकाबला

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला आज लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. आज का यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. अपने ही होम ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी जीत जरूर दर्ज करना चाहेगी.

 

दोनों टीमें आज के इस मुकाबले के लिए तैयार है. बेंगलुरु की टीम पिछला मुकाबला हारकर आ रही है तो लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था. राहुल पिछले मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रुप में उतरे थे. एसे में हो सकता है कि आज लखनऊ की कमान निकलस के हांथों में हो.

 

अब तक ये दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. बेंगलुरु ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं. वहीं, लखनऊ ने अब तक सिर्फ एक मैच ही जीता है.

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल/दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button