IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: CSK बनाम GT का मुकाबला शुरू, गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

IPL 2024: CSK बनाम GT का मुकाबला शुरू, गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

 

आईपीएल 2024  का 7 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच सीएसके के घर यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम पर आज इस साल के आईपीएल का दूसरा मैच खेला जाएगा। इससे पहले पहला ही मैच यहां हुआ था, तब सीएसके के सामने आरसीबी की टीम थी और चेन्नई ने इस मैच को आराम से अपने नाम किया था।

 

 

बता दें कि दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मैच होगा। दोनों ने ही ओपनिंग मैच में जीत से हासिल की थी। जहां CSK ने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और वहीं GT ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराया।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11- 

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर/शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट प्लेयर : मोहित शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल/मोईन अली, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे/शार्दूल ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर : शिवम दुबे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button