ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया जंगल सफारी का लुत्फ

काजीरंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च से असम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. जहां आज प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्‍तर राज्‍य असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी की. जंगल सफारी के दौरान वह हाथी पर बैठे नजर आए. वहीं, उन्‍होंने जीप से भी काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान का कुछ सफर तय किया. पीएम मोदी आठ मार्च की शाम को काजीरंगा नेशनल पार्क में ही रुके थे.

असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गैंडों के सबसे बड़े निवास स्थान, पक्षियों की 600 से अधिक प्रजातियों, डॉल्फ़िन की बढ़ती आबादी और बाघों की सबसे ज्‍यादा घनत्व वाले स्थानों में से एक है. काजीरंगा एक पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन है, जो देश और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button