ताज़ा खबरें

गुजरात कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और MLA अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

गुजरात कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और MLA अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 

गुजरात से कांग्रेस पार्टी पार्टी व राहुल गांधी को एक बड़ा झटका लगा। यहाँ गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि “…प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है… इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया…”

 

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा, “आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है… मैंने पार्टी को खून, पसीना देकर मजबूत करने की कोशिश की। मैं जनता में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने की कल्पना से कांग्रेस में शामिल हुआ था… जिस तरह से पार्टी जनता से दूर चली गई है उसपर मैंने कई बार ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की लेकिन मैं विफल रहा…”

बता दें कि अर्जुन मोढवाडिया अयोध्या में 22 जनवरी को हुए राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाखुश थे। पार्टी के खिलाफ उनके बयान के बाद से ही कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलें शुरू हो गई थी।

गौरतलब है कि गुजरात के दिग्गज विपक्षी नेताओं में शामिल अर्जुन मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज बाबू बोखिरिया को शिकस्त दी थी। गौर करने वाली बात यह भी कि मोढवाडिया का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 7 मार्च को गुजरात में प्रवेश करने वाली है। बीते 24 घंटे के दौरान गुजरात कांग्रेस के भीतर यह दूसरा इस्तीफा है। इससे पहले गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button