रायपुर-बलोदाबाजार सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 12 घायल

रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है जबकि 12 लोग घायल हैं. ये लोग बाना बनारसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इस बात की जानकारी रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने दी है.
रायपुर SP लाल उम्मेद सिंह ने बताया, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई. ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया, “…ग्राम चटौद से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए हुए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे… इस दौरान रायपुर-बलोदाबाजार रोड के पास यह हादसा हुआ… कुल 13 लोगों की मौत हुई है… 12 अन्य लोग घायल हुए हैं… सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है…”





