ताज़ा खबरें

श्रद्धा हत्या कांड से भी खतरनाक हत्या अब झारखण्ड में, शादीशुदा दिलदार ने पत्नी रबिता की हत्याकर शव के टुकड़ों को कुत्तों के झुंड के बीच फेंका

श्रद्धा हत्या कांड से भी खतरनाक हत्या अब झारखण्ड में, शादीशुदा दिलदार ने पत्नी रबिता की हत्याकर शव के टुकड़ों को कुत्तों के झुंड के बीच फेंका

 

राजधानी दिल्ली के बाद अब झारखण्ड से श्रद्धा हत्या कांड से भी दर्दनाक हत्या की खबर सामने आयी है। यहाँ साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। साहिबगंज के बाेरियो में 22 वर्ष की महिला की हत्या के बाद पति और उसके घरवालों ने शव के 12 टुकड़े किए और फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

बोरियो थाना क्षेत्र के गोडा पहाड़ की पहाड़िया महिला रबिता पहाड़िन की हत्या के आरोप में बोरियो बेल टोला निवासी मो. मुस्तकीम अंसारी और पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी और पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिता पहाड़िन को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रबिता पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।  यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

8 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button