दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने 3 बच्चों को मारी टक्कर
राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके में एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ उत्तरी दिल्ली में एक व्यक्ति की बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह 9 बजे गजेंद्र नाम के शख्स की कार का बैलैंस बिगड़ गया और वह फुटपाथ पर जाकर चढ़ गई। इस दौरान फुटपाथ पर मौजूद तीन बच्चों को टक्कर लग गई। इस हादसे में घायल हुए दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना आज रविवार सुबह करीब नौ बजे हुई और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
#WATCH आज सुबह गुलाबी बाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को टक्कर मार दी, 2 बच्चों को मामूली चोटें आईं जबकि तीसरे की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है: दिल्ली पुलिस
(नोट: ग्राफिक सामग्री, CCTV वीडियो) pic.twitter.com/RwuTpuHzQp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2022
इस घटना का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें साफ तौर पर तेज रफ्तार कार का कहर देखा जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।