Hindi Newsportal

विश्व बाघ दिवस आज, जानें भारत में कितनी है बाघों की संख्या

0 329

हर साल पूरे विश्व में 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है जो आज मनाया जा रहा है। ख़ास बात ये है कि बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। यह देश की शक्ति, शान, सतर्कता, बुद्धि और धीरज का भी प्रतीक है। आज विश्व बाघ दिवस के मौके पर उनके संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम हो रहे हैं. इन्हीं सब के बीच बाघों की संख्या को लेकर दिल खुश करने वाली खबर भी देश के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दी है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा जारी की गई, “स्टेटस ऑफ़ टाइगर्स, को-प्रिडेटर्स एंड प्री” के अनुसार,भारत में बाघों की कुल गिनती 2,967 है।

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में 116 और 2018 में 85 बाघों की मौत हुई है। 2018 में हुई गणना के अनुसार बाघों की संख्या 308 है। साल 2016 में 120 बाघों की मौतें हुईं थीं, जो साल 2006 के बाद सबसे ज्यादा थी। वहीं, साल 2015 में 80 बाघों की मौत की पुष्टि की गई थी। इस दिवस के जरिए बाघ के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।

इन्हीं सभी के बीच भारत को गौरान्वित करने वाली खबर ये है कि भारत में फिलहाल पूरी दुनिया की कुल बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत है। ये जानकारी मंगलवार को ही केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की ओर से दी गई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा, भारत को अपनी बाघों की संख्या पर गर्व है। देश में आज दुनिया की 70 फीसद बाघ की आबादी है। हम सभी 13 टाइगर रेंज देशों के साथ बाघों के भंडार के वास्तविक प्रबंधन में उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े : भारत की ज़मीन पर आज उतरेगा राफेल, अम्बाला में हाई अलर्ट पर प्रशासन

आइये जानते है भारत में कितनी टाइगर सेन्चुरी है।

उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में 231 बाघ हैं। यह भारत में सबसे बड़ी टाइगर सेन्चुरी है।

अन्य प्रसिद्ध टाइगर सेन्चुरी हैं –

कर्नाटक – नागरहोल (127) बांदीपुर (126)
मध्य प्रदेश – बांधवगढ़ (104)
असम – काजीरंगा (104)
उत्तर प्रदेश – दुधवा टाइगर रिजर्व (82)

एक भारतीय होने के नाते ये हमारा कर्त्तव्य है की हम भी हमारे राष्ट्रीय पशु को बचाने के लिए कार्यरत रहे। इनके बचाव के लिए हमे जागरूक भी होना है और अन्य लोगों को जागरूक भी करना है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram