Hindi Newsportal

 विभिन्न क्षेत्रों में यह हैं भारत के टॉप 10 शिक्षण संस्थान, NIRF ने जारी की रैंकिंग

NIRF : फाइल इमेज
0 986
 विभिन्न क्षेत्रों में यह हैं भारत के टॉप 10 शिक्षण संस्थान, NIRF ने जारी की रैंकिंग

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज सोमवार को भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची जारी की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की और से  जारी की जाने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग की घोषणा की गयी। जिसके अनुसार आईआईएससी, बैंगलोर को देश की सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का स्थान मिला है।

एनआईआरएफ द्वारा जारी की सूची में देश के टॉप संस्थानों को विभिन्न कैटिगरी में रैंकिंग दी गई है। जिसके मुताबिक आईआईटी मद्रास देश का सबसे बेहतरीन संस्थान है। वहीं यूनिवर्सटी की रैंकिंग में आईआईएससी बेंगलुरु को नंबर 1 का दर्जा मिला है। इसी के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज को देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा मिला है।

NIRF की रैंकिंग में देश की टॉप यूनिवर्सिटीज  

 

  1. आईआईएससी बैंगलोर
  2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
  3. जामिया मिलिया इस्लामिया
  4. जादवपुर विश्वविद्यालय
  5. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  6. मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन
  7. अमृता विश्व विद्यापीठम
  8. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  9. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  10. हैदराबाद विश्वविद्यालय

 

NIRF की रैंकिंग में देश के टॉप कॉलेज 

 

  1. मिरांडा हाउस, नई दिल्ली
  2. हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली
  3. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  4. पीएसजीआर कृष्णमल महिला कॉलेज, कोयम्बटूर
  5. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  6. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
  7. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  8. राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, कोलकाता
  9. किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली
  10. लेडी श्री राम महिला कॉलेज, नई दिल्ली

NIRF की रैंकिंग में देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास 
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली 
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे 
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर 
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की 
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर 
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी 
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद 
  9. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली 
  10. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता

NIRF की रैंकिंग में देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान

  1. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद 
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर 
  3. भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड 
  4. भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता 
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली 
  6. भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ 
  7. राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई 
  8. भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर 
  9. जेवियर लेबर रिलेशन संस्थान (एक्सएलआरआई) 
  10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे