लखनऊ हादसे में सपा नेता की माँ और पत्नी का हुआ निधन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ हादसे में सपा नेता की माँ और पत्नी का हुआ निधन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जताया शोक
लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार को एक आवासीय इमारत गिर गयी थी। प्रसाशन ने मामले की सूचना मिलते हुए रेस्क्यू अभियान भी शुरू कर दिया था। लेकिन बुधवार को इस हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी और माता का निधन हो गया है।
इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक जताया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधन, अत्यंत दुःखद।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/G89BEvj6JO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 25, 2023
बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी को रेस्क्यू अभियान में आज बुधवार की सुबह बाहर निकला गया था। जिसके बाद दोनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गयी।
गौरतलब है कि लखनऊ में मंगलवार दोपहर आए भूकंप के कुछ घंटों बाद ही लखनऊ के वजीर हसन रोड पर बनीं अलाया अपार्टमेंट नाम की बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इस पांच मंजिला इमारत में क़रीब 14 से 15 परिवार रहते थे। पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट थे, जिसमें सबसे ऊपर एक पेंटहाउस था।
बिल्डिंग गिरने की ये खबर से आनन-फानन में पुलिस और प्रशसान की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत और बचाव का काम बहुत तेजी से शुरू कर दिया गया था। NDRF, SDRF और सेना की टीम को रेस्क्यू अभियान के इस मिशन में लगाया गया था।






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.